Chandu Champion: आज कल बायोपिक मूवी का ट्रेंड चल रहा है, ही कोई किसी के जीवन पर बनाता ही रहता है। हाल ही में कार्तिक आर्यन की न्यू फिल्म के बारे में पता चला है। जो की एक बायोपिक मूवी है। हाल ही में कार्तिक आर्यन स्टार फिल्म चंदू चैम्पियन का ट्रेलर रिलीज किया गया है। और सभी लोग यह जानने के लिए उत्सुक हो रहे हैं, कि आखिर चंदू चैम्पियन कौन हैं। चंदू चैम्पियन कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म है। और यह फिल्म मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है। जिन्हें लोग चंदू चैम्पियन कर नाम से भी जानते है। मुरलीकांत ने अपने जीवन में फर्श से अर्श से तक पहुंचने के लिए बहुत ज्यादा संघर्ष किया था।
chandu champion
कबीर खान के निर्देशन में बनी कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैम्पियन’ इस वक्त काफी खूब सुर्खियों में चल रही है। कल शाम को ही फिल्म चंदू चैम्पियन का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज किया गया था। मुरलीकांत पेटकर की भूमिका में कार्तिक आर्यन इस मूवी में काफी अच्छे और दमदार लग रहे है। लोगों ने चंदू चैम्पियन मूवी के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है, और सभी लोग यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं, कि आखिर मुरलीकांत पेटकर कौन थे।
chandu champion cast
- Kartik Aaryan Chandu Champion (Murlikant Petkar)
- Sayaji Shinde
- Bhuvan Arora
- Yashpal Sharma
- Vijay Raaz
- Rajpal Yadav
chandu champion story
इस फिल्म के ट्रेलर को देखकर यह बात तो समझ में आ ही गई होगी , की जब आंखों में सपने और दिल में जज्बा हो तो कामयाबी की राह एक न एक दिन मिल ही जाती है। आपको बता दे की, इस फिल्म के ट्रेलर के शुरुआत में बता दिया गया था, 1 नवंबर 1944 को महाराष्ट्र के सांगली जिले के पेठ इस्लामपुर में एक बच्चे का जन्म हुआ, जिसका बचपन से एक ही सपना रहा था- देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना। मुरलीकांत पेटकर वह शख्स है, जिन्होंने अपने सपने को पूरा भी किया और अपने देश के लिए पहला गोल्ड मेडल लेकर आये थे।
chandu champion real life
अपने देश भारत के लिए दो बार इतिहास रचने वाले ‘चंदू चैम्पियन’ उर्फ मुरलीकांत पेटकर को कम ही लोग जानते हैं। चंदू चैम्पियन पहले कुश्ती खेला करते थे। वह आगे अपना स्पोर्ट्स में करियर बनाना चाहते थे, लेकिन अपने परिवार के प्रेशर में आगे अपने जीवन में कुछ ऐसा नहीं कर पाए। फिर उन्होंने आगे जाकर इंडियन आर्मी के लिए काम किया और इसके साथ ही उन्होंने अपने सपने को भी पूरा किया। उन्होंने भारतीय इंडियन आर्मी की तरफ से बॉक्सिंग भी की।
Murlikant Petkar
चंदू चैम्पियन उर्फ मुरलीकांत पेटकर पाकिस्तान के खिलाफ 1965 के युद्ध में मुरलीकांत को 9 गोलियां लगी थीं। वह इतनी बुरी तरह से घायल हो गए थे कि लगभग 2 साल के लिए कोमा में चले गये थे। उन्होंने अपना एक हाथ भी खो दिया था। मुरलीकांत पेटकर ने 1972 में जर्मनी में हुए पैरालिंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता था। वह देश के पहले गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने 50 मीटर की फ्रीस्टाइल स्विमिंग में 37.33 सेकंड के समय के साथ इतिहास भी रच दिया। उन्हें 2018 में पद्मश्री से सम्मानित भी किया गया था।
chandu champion release date
कबीर खान के निर्देशित मे बनी यह मूवी चंदू चैम्पियन उर्फ मुरलीकांत पेटकर का किरदार कार्तिक आर्यन निभा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियावाला ने किया है। चंदू चैम्पियन फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Very interesting information!Perfect just what I was searching for!Raise your business
qJEoMhTwfpAz
сервисный центр по ремонту apple
срочный ремонт телефонов