5 Best Movies of Mrunal Thakur: Mrunal Thakur की इन 5 बेहतरीन फिल्मों ने जीता फैंस का दिल, देखे यहाँ लिस्ट

5 Best Movies of Mrunal Thakur: मुणाल ठाकुर अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है | इन्होंने कई तरह की फिल्में करके अपने फैंस को प्रभावित किया है इन्होंने अपने करियर में कई तरह की भूमिका निभाई है।

5 Best Movies of Mrunal Thakur

Movie NameRelease Date
Gumraah2023
Sita Ramam 2022
Super 30 2019
Jersey2022
Toofaan2021

Gumraah (2023) – Best Movies of Mrunal Thakur

अभी चार साल पहले रिलीज हुई तमिल फिल्म ‘थडम’ के रीमेक के रूप में बनी फिल्म ‘Gumrah’ (2023) हिंदी सिनेमा के Gumrah होने का एक और नमूना है। अरुण विजय की बेहतरीन अदाकारी वाली फिल्म ‘थडम’ के रीमेक में आदित्य रॉय कपूर डबल रोल कर रहे हैं। दोनों किरदारों का क्राइम कनेक्शन बहुत अच्छा है लेकिन दोनों किरदारों का हिंदी रीमेक में चित्रण ‘जुबली’ के जय खन्ना के संवाद की तर्ज पर कहें तो बहुत फिल्मी है। फिल्म का पूरा जादू इसी एक करिश्मे पर आधारित है। अभिनय से लेकर माहौल का जरा सा भी नकलीपन दर्शकों को इन दिनों बर्दाश्त नहीं होता।

यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है इसमे मुणाल ठाकुर ने पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है मुणाल ठाकुर ने इस फिल्म में बेहतरीन ऐक्टिंग की है | इस फिल्म में बंगले में हुई हत्या की जांच की कहानी के बारे में बताया गया है |
फिल्म की कहानी एक बंगले में हुई हत्या की कहानी से चालू होती है इस फिल्म में पुलिस जांच करती है एक तस्वीर में एक सस्पेक्ट को देखती हैं।

एसीपी धीरेन यादव को सस्पेक्ट की पहचान अर्जुन सहगल के नाम से करते हैं जो एक सिविल इंजीनियर है कुछ घंटे बाद पुलिस स्टेशन में अर्जुन का हमशक्ल सूरज राणा नशे में पुलिस वालों से हाथापाई करने के जुर्म में लाया जाता है पुलिस को अब यह पता लगाना है की असली हत्यारा कौन है यह फिल्म बहुत ही रोमांचक होने वाली है।

Sita Ramam (2022)

5 Best Movies of Mrunal Thakur: यह एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें मुणाल ठाकुर ने सीता महालक्ष्मी की भूमिका निभाई है | यह भारत – पाकिस्तान के युद्ध के दौरान सन 1965 में हुए एक मुस्लिम सैनिक और हिंदू लड़की की प्रेम कहानी है।

5 Best Movies of Mrunal Thakur

साउथ के फिल्म स्टार दुलकर सलमान मुणाल ठाकुर की फिल्म सीता रामम 2 सितंबर को सिनेमाघर में आई थी | फिल्म में रश्मिका मंदाना भी है इस फिल्म मे दुलकर सलमान एक सेना अधिकारी लेफ्टिनेंट राम की भूमिका निभा रहे हैं और मुणाल ठाकुर सीता महालक्ष्मी की भूमिका निभा रही है | सन 60 और 80 के दशक में स्थापित, ‘Sita Ramen प्रेम कहानी की महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में बताती है। फिल्म में एक अनाथ आर्मी अफसर लेफ्टिनेंट Ram का जीवन तब पूरी तरह से बदल जाता है जब उन्हें Sita नाम की एक लड़की का पत्र मिलता है। इसके बाद वे उससे मिलता है और दोनों के बीच प्यार खिलता है।

जब वे कश्मीर में अपने शिविर में वापस आते हैं, तो सीता को एक पत्र भेजते हैं लेकिन उस तक नहीं पहुंचता । 20 साल बाद रश्मिका मंदाना, जो आफरीन की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, उन्हें राम अपनी सीता को पत्र देने का काम सौंपते हैं। अब यह देखना है कि खत सीता तक कैसे पहुंचेगा और खत पढ़ने के पास सीता का क्या हाल होगा यह पूरी फिल्म सीता रामम एक बहुत इमोशनल प्रेम कहानी है | यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए यह आपको कही भी निराश नही करेगी।

Super 30 (2019)

5 Best Movies of Mrunal Thakur: बॉलीवुड में बायोपिक का ट्रेंड बढ़ता ही जा रहा है निर्देशक विकास बहल ने फिल्म सुपर 30 बनाई है जिसमें ऋितिक रोशन ने आनंद कुमार का किरदार बहुत ही अच्छे तरीके से निभाया है जिससे उनके फैंस काफी प्रभावित हुए हैं इस रोल में ऋतिक रोशन अलग ही किरदार मे नज़र आए हैं।

इस फिल्म में गरीब बच्चों को IIT में पढाने के लिए सुपर 30 नाम का एक कोचिंग सेंटर बनाया इस फिल्म में मुणाल ठाकुर ,पंकज त्रिपाठी और आदित्य श्रीवास्तव ने भी अपने-अपने रोल में अच्छा काम किया है | फिल्म के डायलॉग बहुत ही शानदार है इस फिल्म की कहानी बहुत ही अच्छी है इस फिल्म मे दर्शक आनंद कुमार के साथ जुड़ जाते हैं | यह फिल्म एजुकेशन के लिए बहुत ही अच्छी मानी गई है। निर्देशक विकास बहल की फिल्म का First Half काफी सधा हुआ है, मगर सेकंड हाफ में कहानी थोड़ी मेलोड्रमैटिक होकर खिंच जाती है।

उन्होंने आनंद कुमार से जुड़े विवादों को अपनी कहानी से दूर ही रखा है उनसे जुड़े आरोपों का फिल्म में कोई जवाब नहीं मिलता मगर इसमें कोई शक नहीं कि आनंद कुमार के जीवन के संघर्षों, परिवार के साथ उनके रिश्तों और गरीब बच्चों को रास्ते से उठाकर ITI बनाने के जज्बे को वे अपने निर्देशन के जरिए बखूबी निभा ले गए हैं। सुपर 30′ बच्चों की भूख, बेबसी और उनके अविष्कारों को विकास ने कहानी में इमोशनल ढंग से पिरोया है। ‘राजा का बेटा राजा नहीं रहेगा’, ‘आपत्ति से अविष्कार का जन्म होता है’ जैसे संवाद तालियां पीटने पर मजबूर कर देते हैं। क्लाइमैक्स और असरकारक हो सकता था।

Jersey (2022)

5 Best Movies of Mrunal Thakur: जर्सी एक क्रिकेटर की कहानी है जो अपने बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए अपने सपनों को फिर से जीने के लिए मजबूर हो जाता है | यह फिल्म एक क्रिकेटर की कहानी है जो अपने परिवार मे एक अच्छा पिता बनने के लिए क्रिकेट में वापसी करता है इस फिल्म में शाहिद कपूर अर्जुन की भूमिका निभा रहे हैं जो एक क्रिकेटर है शाहिद के अलावा मुणाल ठाकुर ने भी इस फिल्म में अच्छी तरीके से अपना किरदार निभाया है।

यह फिल्म साउथ के रीमेक मूवी है | शाहिद कपूर ने अपनी बेहतर एक्टिंग से इस फिल्म को बहुत ही बेहतर बना दिया है अगर आप एक अच्छी स्पोर्टस ड्रामा फिल्म देखना चाहते हैं तो जर्सी फिल्म जरूर देखें यह एक बहुत ही अच्छी फिल्म में जिसमें सभी ने अपना रोल बहुत ही अच्छे तरीके से निभाया है।

Toofaan (2021)

तूफान एक बॉक्सर की कहानी है जिसमें फरहान अख्तर ने अज्जु का रोल निभाया है | अज्जु एक अनाथ लड़का है जो डोंगरी में रहता है |अज्जू एक गुंडा है लेकिन वह दिल से बहुत अच्छा है मुणाल ठाकुर ने इसमें डॉक्टर अनन्या का रोल निभाया है वह डॉक्टर अनन्या से प्यार करने लगता है और बॉक्सर का सपना देखाता है।

अंजू अपने कोच की मदद से अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करता है लेकिन वह सब कुछ खो देता है वह बाद में वापसी करता है और अपने सपनों को पूरा करता है यह एक इमोशनल फिल्म है।

आज के इस सामाचार से आपको कई सारी जानकारी मिल गई होगी। आज हम ने आपको 5 Best Movies of Mrunal Thakur के बारे में पूरी जानकारी दी है। अगर यह खबर आपको पसंद आई है , तो इसे आप अपने सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करिएगा और ऐसी ही Entertainment की खबरों को पढ़ने के लिए Today Newes से जुड़े रहिए।

1 thought on “5 Best Movies of Mrunal Thakur: Mrunal Thakur की इन 5 बेहतरीन फिल्मों ने जीता फैंस का दिल, देखे यहाँ लिस्ट”

Leave a Comment