महाशिवरात्रि का पर्व शुक्रवार 08 मार्च 2024 को देशभर में भक्ति और आस्था के साथ किया जाएगा।

इस दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़ होती है। सभी पूजा-पाठ कर भगवान शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं।

आज हम आपको बताएंगे कि महाशिवरात्रि के मौके पर किस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना शुभ होता है।

महाशिवरात्रि पर शिवजी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है।

हरा रंग शिवजी को अतिप्रिय होता है और इससे वे शीघ्र प्रसन्न होते हैं।

महाशिवरात्रि की पूजा में उन्हें हरे रंग की सामग्रियां जैसे बेलपत्र, भांग और धतूरा आदि अर्पित किए जाते हैं।

हरे रंग के अलावा आप लाल, सफेद, पीला या नारंगी रंग के कपड़े पहनकर भी पूजा कर सकते हैं। ये रंग भी शिवजी  भगवान की पूजा के लिए शुभ होते हैं।

महाशिवरात्रि की पूजा करते समय इस बात का ध्यान रखें कि, इस दिन भूलवश भी काले रंग के कपड़े न पहनें।